बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Susmita Sen) ने ओटीटी के जरिए धमाकेदार वापसी कर फिऱ से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. सुष्मिता सेना ने अपनी वेब सीरीज आर्या (Arya) से खूब सुर्खियां बटोरी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुष्मिता की वेब सीरीज आर्या उनसे पहने बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया था. जिसके बाद मेकर्स ने सुष्मिता सेन को इस फिल्म के लिए कास्ट किया.दरअसल, काजोल ने हाल ही में इंडस्ट्री में अुपने 30 साल पूरे कर लिए है.
इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे होने पर काजोल बेहद खुश नजर आईं. एक्ट्रेस ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कब इंडस्ट्री में 30 साल बीत गए. ऐसा लगता है मानो कल से ही मैने शुरुआत की थी. एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि फिर मैं सोचती हूं बच्चे भी बड़े हो गए हैं तो टाइम पास हो जरुर हुआ ही होगा.
काजोल ने ठुकरा दिया था 'आर्या' का ऑफर
काजोल आगे अपने ओटीटी डेब्यू के बारे में बात करते हुए कहती हैं ये सही है कि वो जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने जा ऱही हैं.हालांकि काजोल ने आगे इस प्रोजेक्ट के बारे में कुछ जानकारी नहीं दी. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा भी किया कि सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' पहले काजोल को ऑफर हुई थी. एक्ट्रेस ने आर्या को रिजेक्ट करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि उन्हें स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी, लेकिन पर्सनल लेवल पर मैं उस पर काम नहीं कर सकी.एक्ट्रेस ने आगे यह भी बताया कि उस वक्त डेट इशूज भी थे. इसके अलावा कुछ और भी वजहें थीं, जिसके कारण एक्ट्रेस को आर्या के लिए मना कर दिया.

Post a Comment