SBI Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक में निकली 5000 से अधिक पदों पर भर्ती

SBI

एसबीआई क्लर्क की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. एसबीआई ने क्लर्क के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके जरिए एसबीआई में क्लर्कियल कैडर में जूनियर एसोसिएट के पदों पर 5000 से अधिक वैकेंसी है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://bank.sbi/careers या https://www.sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2022 हैं. 

महत्वपूर्ण तिथि 

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 नोटिफिकेशन- 6 सितंबर 2022
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 आवेदन शुरू- 7 सितंबर 2022
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 आवेदन लास्ट की डेट- 27 सितंबर 2022
एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा 2022- नवंबर 2022
एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड- 29 अक्टूबर 2022
एसबीआई क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा- दिसंबर 2022/जनवरी 2022

जानें कब होगी परीक्षा 

एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन नवंबर महीने में किए जाने की संभावना है. परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा.

जानें वैकेंसी डिटेल्स 

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 5008 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 243 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1165 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 490 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 743 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 467 पद शामिल हैं. 

जानें किस राज्य में कितनी वैकेंसी 

गुजरात- 353
दमन दीव- 4
कर्नाटक- 316
मध्यप्रदेश- 389
छत्तीसगढ़- 92
पश्चिम बंगाल- 340
अंडमान निकोबार- 10
सिक्किम- 26
ओडिशा- 170
जम्मू कश्मीर- 35
हरियाणा- 5
हिमाचल प्रदेश- 55
पंजाब- 130
तमिलनाडु- 355
पुडुचेरी- 7
दिल्ली- 32
उत्तराखंड- 120
तेलंगाना- 225
राजस्थान- 284
केरल- 270
लक्षद्वीप- 3
उत्तर प्रदेश- 631
महाराष्ट्र- 747
गोवा- 50
असम- 258
अरुणाचल प्रदेश- 15
मणिपुर- 28
मेघालय- 23
मिजोरम- 10
नगालैंड- 15
त्रिपुरा- 10

ये भी पढ़ें-

Post a Comment

Previous Post Next Post