राजेश खन्ना अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन एक्टर से जुड़े ऐसे ढ़ेरों किस्से कहानियां हैं जिन्हें आज भी लोग पढ़ना और सुनना पसंद करते हैं.. यह किस्सा, एक्ट्रेस मुमताज़ से जुड़ा हुआ है और इसका जिक्र खुद वेटरन एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया था. आपको बता दें कि राजेश खन्ना और मुमताज़ की जोड़ी अपने समय की सुपरहिट जोड़ियों में से एक हुआ करती थी,
इन दोनों ने साथ-साथ कुल मिलाकर 10 के करीब फिल्मों में काम किया था. कहते हैं कि ना सिर्फ स्क्रीन बल्कि रियल लाइफ में भी काका और मुमताज़ की बॉन्डिंग ज़बरदस्त थी. मुमताज़ ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि यह बात साल 1974 की है जब वे मयूर माधवानी के साथ शादी करके अमेरिका चली गई थीं. मुमताज़ की मानें तो राजेश खन्ना उन्हें बहुत मिस किया करते थे
एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि राजेश खन्ना के एक करीबी ने उनसे यहां तक कहा था कि ‘आपके जाने के बाद काका बोल रहे थे कि मेरा राइट हैंड चला गया है’. बहरहाल, आपको बता दें कि मुमताज़ भी कैंसर सर्वाइवर हैं.
एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था. वहीं, कैंसर से लड़ते हुए राजेश खन्ना
साल 2012 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. बताते चलें कि, राजेश खन्ना और
मुमताज़ की चर्चित फिल्मों में दो रास्ते, आपकी कसम, दुश्मन और सच्चा-झूठा
आदि शामिल हैं.


Post a Comment