आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी का किन्नर अखाड़े से निष्कासन

हाल ही में किन्नर अखाड़े में एक बड़ा विवाद सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को उनके पदों से हटाया गया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने यह निर्णय लिया, जिसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं।


ये भी पढ़ें

👉महाकुंभ 2025 : वायरल गर्ल मोनालिसा ने छोड़ा महाकुंभ, अपहरण की मिली थी धमकी ?


ममता कुलकर्णी 

आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी का किन्नर अखाड़े से निष्कासन


ममता कुलकर्णी, जो 90 के दशक की प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री रही हैं, ने हाल ही में महाकुंभ मेला 2025 में संन्यास की दीक्षा ली थी। उन्हें किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई थी और उनका नया नाम 'श्री यामाई ममता नंदगिरी' रखा गया था। हालांकि, उनके इस पद पर नियुक्ति के बाद से ही विवाद शुरू हो गया।


ऋषि अजय दास की ओर से एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें लिखा है, "किन्नर अखाड़े के संस्थापक होने के नाते मैं आज आपको सूचित करता हूं कि मैं किन्नर अखाड़े के 2015-16 उज्जैन कुंभ के लिए मेरे द्वारा नियुक्त आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़े के पद से मुक्त करता हूं। 

ममता कुलकर्णी 


ऋषि अजय दास ने कहा अखाड़े के नियमों के अनुसार महामंडलेश्वर बनने के लिए व्यक्ति को संन्यासी होना चाहिए और सिर मुंडवाने की परंपरा पूरी करनी चाहिए। ममता कुलकर्णी ने इस परंपरा का पालन नहीं किया, इसलिए महामंडलेश्वर के रूप में उनका पद वैध नहीं माना गया। इसलिए उन्होंने ममता कुलकर्णी को भी अखाड़े से निष्कासित करने का निर्णय लिया,उन्हें जल्द ही लिखित रूप से सूचित किया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें

👉महाकुंभ हादसे पर भावुक हुए योगी: 30 मौतों की होगी न्यायिक जांच, परिजनों को मिलेगा 25-25 लाख मुआवजा


विवाद के बाद की स्थिति


इस विवाद के बाद, किन्नर अखाड़े में आंतरिक कलह बढ़ गई है। ऋषि अजय दास ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय सनातन धर्म, देश और समाज हित में लिया गया है। वहीं, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


इस घटना ने धार्मिक समुदायों में नेतृत्व और परंपराओं के पालन के महत्व पर एक नई चर्चा को जन्म दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post